नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बड़े ऐलान के बाद सोलर पावर बिजनेस से जुड़ी कंपनियों के शेयर रॉकेट बन गए हैं। सोलर पावर कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को 19 पर्सेंट तक का उछाल आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ऐलान किया है कि सरकार 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना शुरू की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।
19% तक चढ़ गए बोरोसिल रिन्यूएबल्स के शेयर
सोलर ग्लास बनाने वाली कंपनी बोरोसिल रिन्यूएबल्स के शेयर मंगलवार को 19 पर्सेंट की तेजी के साथ 601.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने मंगलवार को 52 हफ्ते का नया हाई बनाया है। बोरोसिल रिन्यूएबल्स (Borosil Renewables) के शेयर शनिवार को 507.35 रुपये पर बंद हुए थे। सोलर पावर बिजनेस से जुड़ी कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर भी मंगलवार को 10 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 300.85 रुपये पर पहुंच गए हैं।
इन कंपनियों के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी
1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर लगाने के प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान के बाद स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 528.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज (Waaree Renewable) के शेयर भी 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 3008.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर (Tata Power) के शेयर भी 4 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 366.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों ने मंगलवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है।

More Stories
प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, बोले- भारत के युवाओं की ताकत के सामने अमेरिका-चीन भी कुछ नहीं
कल 9 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
केमिकल से नोट बनाने का झांसा और बैंक लोन के नाम पर ₹90 लाख की ठगी! पेंड्रा कनेक्शन में 3 आरोपी गिरफ्तार