हरियाणा के नूंह में बॉर्डर पर स्थित बिजासना गांव में गुरुवार देर रात 11 बजे खनन के दौरान पहाड़ से चट्टान गिर गई। अधिकारियों के मुताबिक, 7 मजदूर दब गए हैं। 10 से ज्यादा गाड़ियां भी चट्टान के नीचे हैं। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। इनके नाम अजहरुद्दीन (अगोन) और शहजाद (निहारिका हरिया) हैं।
दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। बिजासना राजस्थान में स्थित है। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए देर रात से ही बचाव का कार्य जारी है। अधिकांश लोग हरियाणा के फिरोजपुर झिरका के रहने वाले हैं। ये सभी खनन के काम में जुटे हुए थे।
जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय 5 डंपर, 3 पॉकलैंड व 3 अन्य वाहन मौके पर खड़े हुए थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पहले सूचना थी कि हादसा हरियाणा की सीमा में हुआ, लेकिन बाद में पता चला कि जिस पहाड़ की चट्टान गिरी, वो राजस्थान की सीमा में है।

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच