इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र (आईपीएल 2024) के लिए मंगलवार (19 दिसंबर) को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins)आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। चेन्नई सुपर किंग्स डेरिल मिचेल को 14 करोड़ में खरीदा। चेन्नई ने अनकैप्ड समीर रिजवी को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। अनकैप्ड खिलाड़ियों में समीर रिजवी पर CSK ने 8.40 करोड़ रुपये की बोली लगाई। कुमार कुशाग्र को दिल्ली ने 7.20 करोड़ में खरीदा। नीलामी में पहली बोली वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल पर लगी। उनको राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा।
बीसीसीआई के प्रेस रिलीज के मुताबिक, आईपीएल मिनी ऑक्शन (IPL mini auction) के लिए कुल 1166 प्लेयर्स ने अपना नाम रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 333 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। 116 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि 215 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं। इस नीलामी के जरिए 10 टीमों में कुल 77 खिलाड़ियों को लिया जाएगा।

More Stories
गर्मी में होने वाली हर समस्या का सरल हर्बल इलाज: सनबर्न से लेकर सिरदर्द तक!
गोविंदा के परिवार में खुशी, कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा का विवाद खत्म, कश्मीरा शाह का बयान सुर्खियों में
GQG पार्टनर्स का अडानी ग्रुप पर भरोसा बरकरार, FII की बिकवाली के बावजूद इन स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी