गोविंदा और सुनीता आहूजा का एक समय पर भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा के साथ बड़ा विवाद हुआ था। इसके बाद मामा-भांजे में बातचीत तक बंद हो गई थी, लेकिन कुछ समय पहले कृष्णा ने मामा के साथ तो सब सुलझा लिया था, लेकिन मामी की नाराजगी बरकरार थी। हालांकि अब सुनीता ने भी अपने भांजे के साथ सारी नाराजगी दूर कर ली है।
सुनीता बोलीं 14 साल का वनवास खत्म
दरअसल, एक वीडियो सामने आया है लाफ्टर शेफ शो के दौरान का। इस दौरान कृष्णा, मामी सुनीता और पत्नी कश्मीरा के साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं। तीनों साथ में हग भी करते हैं और काफी खुश नजर आते हैं।
कश्मीरा ने कहा किसी और का वनवास होगा शुरू
कृष्णा फिर मीडिया फोटोग्राफर्स से बोलते हैं कि आज सबसे बड़ा दिन है। इसके बाद सुनीता बोलती हैं कि 14 साल के बाद आज वनवास फाइनली खत्म हुआ है। कश्मीरा वहीं फिर कुछ ऐसा कहती हैं कि सब हैरान हो गए हैं कि आखिर उनका इशारा किस तरफ है। वह बोलती हैं कि अब किसी और का वनवास शुरू होगा। वहीं सुनीता भी इस पर हां बोलती हैं।
लोगों के रिएक्शन
एक तरफ फैंस तीनों को साथ देखकर काफी खुश हैं और कमेंट कर रहे कि आपको साथ देखकर अच्छा लगा। किसी ने लिखा कि फाइनली सारी नाराजगी दूर हो गई। वहीं कुछ कश्मीरा की बात पर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक ने पूछा कि किसका वनवास अब शुरू होगा? वहीं एक ने लिखा कि समझदार के लिए इशारा ही काफी है।
गोविंदा और सुनीता के बीच अनबन की खबरें
वैसे बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सुनीता और गोविंदा के बीच अनबन की खबरें भी काफी चर्चा में थीं। सुनीता ने वहीं गोविंदा पर चीटिंग के आरोप भी लगाए थे। उनका कहना था कि गोविंदा का अपने से कई साल छोटी लड़की के साथ अफेयर था। इसके अलावा सुनीता ने यह भी कहा था कि गोविंदा ने कभी अपने बेटे यशवर्धन के करियर में भी कोई मदद नहीं की। हालांकि गोविंदा से जब इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है।
वैसे सुनीता काफी समय से गोविंदा से अलग दूसरे घर में रह रही हैं वो भी अपने बच्चों के साथ। कुछ दिनों पहले तो दोनों के तलाक तक की खबरें आई थीं। वहीं अपने यूट्यूब चैनल पर भी सुनीता इनडायरेक्टली बोलती हैं कि कई लोग उनके परिवार में दिक्कतें लाने की कोशिश करते हैं।

More Stories
व्यक्तियों को रोजगार चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनाएं – केन्द्रीय मंत्री ओंराव
साय कैबिनेट की बैठक में 9 बड़े फैसले, जानें क्या हैं ये निर्णय
गर्मी में होने वाली हर समस्या का सरल हर्बल इलाज: सनबर्न से लेकर सिरदर्द तक!