छत्तीसगढ़ी वेश भूषा के साथ, छत्तीसगढ़ी भाषा में लिया सपथ
सरायपाली//नारायण सान :
छत्तीसगढ़ शासन के विधायकों का आज सपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने भी सपथ ग्रहण किया।
सरायपाली विधानसभा से 41888 वोटों से विजई हुई श्रीमती नंद ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ी वेश भूषा पहनावे के साथ साथ छत्तीसगढ़ी भाषा में सपथ ग्रहण लिया।

आज के इस सपथ ग्रहण में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक ने कहा की बिना किसी भेदभाव द्वेष भावना के आम जन की सेवा करूंगी और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कोशिश करती रहूंगी।
आपको बता दें की विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने 17दिसंबर को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के उपलक्ष्य में नगर भ्रमण कर जनता का आभार व्यक्त भी किया था।

More Stories
महासमुंद में राजस्व पखवाड़ा अभियान: 3849 आवेदन में से 3131 का मौके पर निराकरण, शेष पर प्राथमिकता से काम जारी”
ई-ऑफिस और बायोमेट्रिक उपस्थिति में उत्कृष्टता: रायपुर में मंत्रालयीन कर्मचारियों को सम्मानित
कांकेर कलेक्टर परिसर में 60 दिनों तक धारा-163 लागू, धरना, प्रदर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध