April 15, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

इस कंपनी को योगी सरकार ने दिया बड़ा ऑर्डर, शेयर खरीदने टूट पड़े निवेशक, ₹73 पर आया भाव

पेनी स्टॉक (Penny Stock) वी विन लिमिटेड के शेयरों में आज 5% का अपर सर्किट लगा। कंपनी के शेयर 73.50 रुपये पर बंद हुए हैं। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ा ऑर्डर मिला है। दरअसल, कंपनी को उत्तर प्रदेश सरकार से ऑर्डर मिला है। बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन स्थापित करने और संचालित करने का आदेश मिलने के बाद दुनिया के सबसे बड़े नॉन इमरजेंसी इंटीग्रेटेड सर्विस प्रोवाइडर के शेयरों में तेजी आई है। 

क्या है डिटेल
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी को उत्तर प्रदेश राज्य (यूपी) में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की स्थापना और संचालन के लिए एक कॉल सेंटर एजेंसी के चयन के लिए उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीडेस्को) से कार्य आदेश प्राप्त हुआ। परियोजना की अवधि चार साल के लिए है और आवश्यकता के अनुसार इसे दो साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। परियोजना की कुल वैल्यू 110.61 करोड़ रुपये है।