जबलपुर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। जबलपुर जिले की सभी आठों विधानसभा क्षेत्र पर कल सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरु हो जाएगी। जिसके लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सुरक्षा और सुविधा को लेकर खाका तैयार हो गया है।
कल सबसे 8 बजे सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे ईवीएम में पड़े वोटो की गिनती शुरू की जाएगी। इस बार जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच में ईवीएम को रखा गया। कल होने वाले काउंटिंग को लेकर मतगणना स्थल पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
वहीं सुरक्षा के बीच कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। मतगणना स्थल पर बिना परमिशन के किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं है। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर 500 से अधिक पुलिस फोर्स तैनात किए गए है। वहीं पर हालत बिगड़ने की स्थिति में एक्स्ट्रा रिजर्व फोर्स भी बुला कर रखा गया है। इसके साथ ही कल होने वाली मतगणना से पहले यहां पर चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का मॉक ड्रिल भी कराया गया।

More Stories
1133 दिन बाद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत! महिला पहलवान यौन शोषण मामले में कोर्ट ने किया बरी
CM मोहन यादव का बड़ा फैसला! भोपाल में भवनों पर कार्रवाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट आदेश पर बनेगी हाई लेवल कमेटी
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान! 16 साल बाद आपदा प्रबंधन कर्मचारियों का मानदेय 100% तक बढ़ेगा