April 26, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आरोपी युवराज गिरी के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं सट्टा पट्टी का 1800 रुपए जप्त

सरायपाली // नारायण शान :

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिं सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली श्री अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था!

दिनांक 28/11/23 को
मुखबिर सूचना पर आरोपी युवराज गिरी, पिता स्वर्गीय महेश गिरी, उम्र 38 वर्ष, वार्ड क्रमांक 08 सरायपाली, को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जो सट्टा पट्टी दिख रहा था! आरोपी के पास के पास से सट्टा पट्टी एवं सट्टा पट्टी का नगद 1800 रुपए एवं डॉट पेन इत्यादि जप्त किया गया!

आरोपी का यह कृत्य, सट्टा एक्ट की धारा 6 का अपराध पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है!

संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई श्रवण दास, प्रधान आरक्षक डी एम भोई , आरक्षक प्रकाश साहु, मोहन साहु, ओमप्रकाश टंडन और समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा!