महासमुंद//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित राजीव गांधी युवा मितान कल्ब के सहयोग से ग्राम पंचायत अंतर्ला मैं 6 से 11ऑक्टुबर तक छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया।
इसमें छत्तीसगढ़ की 14 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है. दलीय खेलों में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़, खो खो, कबड्डी, रस्सा कसी एवं बाटी और एकल खेलों में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद शामिल है. ग्राम पंचायत अंतर्ला के निवासी पुरुष और महिलाएं बढ़ चढ़ के भाग लिये।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन में राजीव युवा मितान कल्ब के सभी सदस्य सामिल थे जिसमे अध्यक्ष- मुकेश तांडी , कोषाध्यक्ष- ईश्वर राणा, सचिव- नीलाम्बर , विशेष सहयोगी- कमल दास , अंकित भोई, नारायण देवराज एवं समस्त ग्राम वासी ग्राम अंतरला वा आस पास के वरिष्ठ नागरिक इस आयोजन में उपस्थित रहे।

More Stories
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. एन. दीवान के सम्मान में विदाई एवं सहभोज समारोह संपन्न
NH – 53 पर चक्का जाम : सैकड़ों वाहनों का आवागमन हुआ ठप..
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार