पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित सांसद, विधायक बैठक में होंगे शामिल!
दुर्ग/दि बीबीसी लाइव :
भारतीय जनता पार्टी मिशन 2023 को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। इसे लेकर समय–समय पर संभाग स्तरीय बैठक लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रिचार्ज किया जा रहा है। गुरुवार को भी दुर्ग भाजपा कार्यालय में बैठक होगी।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से लेकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जैसे बड़े नेता भी शामिल होंगे।
बैठक में संभाग स्तरीय पदाधिकारियों से रिव्यू लिया जायेगा ।
इससे पहले भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बताया जा रहा हैं कि वो जनता के बीच कैसे और किन मुद्दों को लेकर जाए। बैठक में दुर्ग सांसद विजय बघेल , राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय समेत प्रदेश के अन्य बड़े नेता भी शामिल रहेंगे।
दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि दो कार्यक्रम महत्वपूर्ण है ।
- पहला कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी का प्रथम दुर्ग आगमन हो रहा है वे रायपुर से रवाना होंगे ।
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे, मालवीय चौक दुर्ग और दोपहर 2:40 बजे, पटेल चौक दुर्ग में ग्रैंड वेलकम किया जाएगा । - दूसरा बड़ा कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से होने वाली संभाग स्तरीय बैठक है । इसमें मुख्य रूप से श्रेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे ।
भाजपा के इन पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया–
संभाग स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप सदस्य, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सांसद, विधायक, संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, निवर्तमान सांसद, निवर्तमान विधायक, विधानसभा के प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्ष और महामंत्री को बुलाया गया है।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल