रायपुर. वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चुनावी बाईक रैली निकाली। हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोग भी बृजमोहन अग्रवाल का साथ देने रैली में शामिल हुए। सड़क पर कई किलोमीटर तक केवल बाइक्स और स्कूटर की लाइन लगी थी।
जगह-जगह फूलों की बारिश से बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया गया।
जिस तरह से लोग बृजमोहन अग्रवाल के साथ दिखे है। उससे चुनाव के परिणामों का सहजता से अंदाजा लगाया जा सकता है।

रोड शो में शामिल लोगों का कहना था कि, भूपेश बघेल के शासन में शहर में बढ़ रहे अपराधों से वो परेशान हैं। और बृजमोहन अग्रवाल के साथ एकजुटता दिखाने आए है।
अकेले रायपुर शहर में पिछले कुछ दिनों में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पहले जनसंपर्क के दौरान बृजमोहन अग्रवाल पर हमला उसके बाद राजधानी में 3 हत्या हो चुकी हैं। इतना ही नही बीती रात कांग्रेस से संरक्षित गुंडों ने 3 भाजपा कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला कर उन्हे घायल कर दिया था। जिससे शहर के लोगों में भय और आक्रोश है।
बृजमोहन अग्रवाल पहले ही कह चुके है कि, भूपेश बघेल के शासन काल में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा मिला है।

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश