मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील करते हुये कहा कि आपका वोट बहुमूल्य है। संविधान ने आपको मतदान का अधिकार देकर सर्वाधिकार संपन्न बनाया है।
मतदान के दिन सारे कामों को पीछे छोड़कर मतदान को प्राथमिकता दें यह आपका पहला नागरिक कर्तव्य है। निर्भीक होकर सोच समझकर मतदान करें। आपका मत नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
मतदान करने जाये, अपने मुद्दों पर मतदान करें जिससे आपका जीवन सुधरेगा उन मुद्दों पर मतदान करे जब मत डाले तो यह जरूर देखें कौन आप के सुख-दुख में खड़ा रहेगा और आपके जीवन स्तर को सुधारने को काम करेगा। अतः मतदान अवश्य करें।

More Stories
नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी ₹2.25 करोड़ की आर्थिक सहायता
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षकों के तबादले; ट्रैफिक और DCB/DCRB को मिले नए प्रभारी
मुंबई से दबोचा गया फरार पूर्व नक्सली, INSAS राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद; जशपुर पुलिस का बड़ा खुलासा