मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र यहां शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जारी करेंगे।
प्रदेश भाजपा की ओर से आज यहां जारी की गयी जानकारी के अनुसार भाजपा ने इसे “संकल्प पत्र” नाम दिया है। श्री नड्डा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 11 नवंबर को दिन में पत्रकारों के समक्ष संकल्प पत्र जारी करेंगे।
राज्य में मतदान के लिए अब मात्र छह दिन ही शेष हैं। सभी 230 सीटों के लिए मतदान एक ही दिन 17 नवंबर को होगा। मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी