धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के मुताबिक, धनतेरस पर इस वर्ष पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05.26 बजे से 07.22 तक रहेगा। वहीं धनतेरस पर्व पर सोना-चांदी या बर्तन खरीदना भी शुभ होता है। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि खरीदने का काम रात के समय नहीं करना चाहिए। धनतेरस पर इस बार खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12.35 बजे से शुरू होगा, जो अगले दिन दोपहर 01.57 तक रहेगा।
धनतेरस पर निर्मित हो रहा शुभ योग
पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस बार धनतेरस पर्व पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ग्रह दशा के मुताबिक, धनतेरस पर इस बार शुक्र ग्रह कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं चन्द्रमा भी कन्या राशि में ही विराजमान होंगे। ऐसे में शशि योग का निर्माण हो रहा है। करीब 30 साल बाद शनि धनतेरस पर अपनी ही मूलत्रिकोण राशि कुम्भ में मार्गी रहेंगे।
धनतेरस को लेकर मत्स्य पुराण में जिक्र
धनतेरस त्योहार को लेकर मत्स्य पुराण में बताया गया है कि इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है। धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी