सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :
नए बीएमओ के प्रभार सम्हालते ही अवैध फर्जी क्लीनिक वा झोलाछाप तथाकथित डॉक्टरों की सामत आ चुकी है! लगातार कारवाही की जा जारी है!
जानकारी मुताबिक क्षेत्र में सैकड़ों की तादाद में झोलाछाप तथाकथित डॉक्टरो द्वारा अवैध क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है।।
सरायपाली बीएमओ बीबी कोसरिया द्वारा मुस्तैदी से फर्जी अवैध क्लीनिक पर कार्यवाही लगातार की जा रही है।
अवैध क्लिनिक संचालकों को नोटिस जारी किया गया है और कई क्लीनिक को सील भी किया गया है।
आपको बता दें कि कुछ दिनो पूर्व ग्राम छुईपाली में एक झोलाछाप तथाकथित डॉक्टर “सुभाष तांडी” की क्लिनिक को सील किया गया था लेकिन उसने सील तोड़ दिया है। पूछने पर वह कहता है की “सीएमओ” महासमुंद से मिलकर बताकर उसने सील तोडा है। जब इस मामला की जानकारी लेने सीएचएमओ से फोन से संपर्क साधा गया तो उनका कहना था कि सील करने की कारवाही बीएमओ द्वारा किया गया है और बगैर प्रशासनिक कारवाही/स्वीकृति के अगर सील तोडा गया है तो उसपर अब FIR किया जाएगा।
गौरतलब है की लगातार कारवाही से एक बार फिर से अवैध फर्जी क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है और साथ ही यह मुद्दा गरमाता जा रहा है। ज्ञात हो कि कोरोना काल में इन झोलाछाप तथाकथित डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया जिस पर कई मरीजो की मौत हुई और कई झोलाछाप भी अपनी जान गवा चुके हैं। बावजूद इसके आज भी उसी प्रकार हायर एंटीबायोटिक H1 schedule की दवाओं का बेधड़क इस्तेमाल किया जा रहा है।
क्षेत्र में नर्सिंग होम एक्ट का पालन किए बगैर, बगैर डिग्री झोलाछाप द्वारा मरीजों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा