भूपेश सरकार द्वारा चुनाव मे किए गए वायदों को बताया
बीजेपी का घोषणा पत्र है जुमला
सरायपाली// नारायण सान :
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरदीप सिंह रैना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की भूपेश बघेल की सरकार किसान और गरीबों की सदा ही हितैषी रही है!
सरायपाली विधानसभा से इस बार पार्टी ने एक गरीब मजदूर परिवार की बेटी श्रीमती चातुरी नंद को अपना प्रत्याशी बनाया है!
कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किसानों का कर्जा माफ करने के साथ ही, गैस सिलेंडर में भारी छूट, भूमिहीन लोगों के लिए योजना के साथ सैकड़ों योजना सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे आम गरीब जनता खुश है।
पत्रकारों के सवालों पर हरदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान विधायक जिन्होंने JCCJ में प्रवेश कर सरायपाली विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, उनसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि पेड़ से डगाल अलग होने पर उसका कोई महत्व नहीं होता, JCCJ भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है, वोट कटवा पार्टी है!
बीजेपी पर पलटवार करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी का घोषणा पत्र कांग्रेस की ही कॉपी की गई है, साथ ही बीजेपी किसान विरोधी है, कर्ज माफ तो दूर की बात वह सिर्फ कॉर्पोरेट का ही कर्ज माफ करती है! जैसे देखा गया है मोदी सरकार में अडानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों का 24 लाख करोड़ माफ किया गया!!
बीजेपी पार्टी नेता अजय चंद्राकर वही नेता है जिसने 2014 में कहा था कि किसान के 01 एकड़ खेत में 20 क्विंटल धान होता ही नहीं, तो फिर यह 21 क्विंटल लेने की बात क्यों कर रहे हैं? इनका घोषणा पत्र भी जुमला है!
सरायपाली विधानसभा की जनता इस बार भूपेश बघेल के चेहरे पर भरोसा जताएंगे और सरायपाली विधानसभा से चातुरी नंद दीदी 70 से 80 हजार वोटो से जीत दर्ज कराएगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी!
प्रेस वार्ता कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र साहु, विधानसभा प्रभारी श्याम तांडी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, विश्वनाथ नायक, रामदयाल पटेल, प्रफुल्ल भोई, कमल पटेल, हरदीप सिंह रैना सहित कांग्रेस संगठन के नेतागण मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड में बारिश का कहर: केदारनाथ हाईवे बंद, मसूरी में भूस्खलन; कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट
BSNL का धमाकेदार ₹1,449 ब्रॉडबैंड प्लान: 6 महीने इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT मुफ्त, जानें पूरी डिटेल
रायगढ़ ACB का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार के साइन किए चेक के साथ कलेक्ट्रेट का बाबू गिरफ्तार, मुआवजा दिलाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत