चेकिंग के दौरान एक संदेही से नगदी ₹500000 रूपये बराम
थाना बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आचार संहिता के मद्देनजर रखते हुए वाहन चेकिंग के दौरान पकडी गई नगदी रकम
बसना :
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारीयों को जिले मे अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिनांक 04.11.2023 को हमराह स्टाफ पेट्रोलिंग एवं वाहन चेकिंग हेतु बिलाईगढ रोड की ओर रवाना हुआ था कि वाहन चेकिंग के दौरान बसना की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन क्रेटा कार क्र0 CG 04 NG 9363 को ओव्हर ब्रीज बिलाईगढ रोड में रोककर चेक किया गया! वाहन में एक व्यक्ति सवार मिला, जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम नितेश साहू, पिता मिनकेतन साहू, उम्र 37 साल साकिन जीराडबरी, थाना बसना, जिला महासमुन्द छ0ग0 बताया!
उक्त वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के क्लब बॉक्स में रखे 500-500 के 993 नग नोट जुमला 4,96,500 रूपये भारतीय करंसी नोट रखे मिला!
उक्त व्यक्तियों से जब नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया, तो उनके द्वारा उक्त रूपये रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लेख करने पर कुल 4,96,500 रूपये भारतीय करंसी नोट एवं घटना में प्रयुक्त वाहन क्रेटा कार क्र0 CG 04 NG 9363 किमती 10,00,000 रूपये जूमला कीमती 14,96,500 रूपये होना पाया गया! जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर उपरोक्त रकम एवं वाहन को जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है।
आरोपी व्यक्ति का नाम जिनसे रकम जप्त की गई –
नितेश साहू पिता मिनकेतन साहू उम्र 37 साल साकिन जीराडबरी थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0
जप्त संपत्ति :-
- नगदी रकम 4,96,500 रूपये
- घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार क्र0 CG 04 NG 9363 किमती 10,00,000 रूपये
जूमला कीमती 14,96,500 रूपये
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, स.उ.नि. जयंत बारीक, प्र.आर. महेन्द्र पटेल, आरक्षक किशोर साहू, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, सुधीर प्रधान, हरीश साहू, लखेश्वर चौधरी एवं संदीप बरीक के द्वारा की गई है।

More Stories
व्यक्तियों को रोजगार चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनाएं – केन्द्रीय मंत्री ओंराव
साय कैबिनेट की बैठक में 9 बड़े फैसले, जानें क्या हैं ये निर्णय
गर्मी में होने वाली हर समस्या का सरल हर्बल इलाज: सनबर्न से लेकर सिरदर्द तक!