पश्चिम चंपारण जिले में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आसपास के लोगों के लिए मौत का सबब बन चुके आदमखोर बाघ को मारने का आदेश जारी हो चुका है. लेकिन बाघ ने अपना हमला तेज कर दिया है. पिछले दो दिनों के अंदर बाघ ने दो लोगों को शिकार बनाया और अब एक मां-बेटी भी रात से गायब है. लोगों को शक है कि बाघ ने उनका शिकार कर लिया. स्थानीय लोगों में भय बढ़ गया है.
मां-बेटी को बनाया शिकार!
वीटीआर से निकलकर बीते 26 दिनों से रिहायशी इलाके में आतंक मचा रखा बाघ लोगों के अंदर खौफ पैदा कर चुका है. इधर गोवर्धन थाना क्षेत्र के बलुआ की रहने वाली सिमरिकी और बबीता देवी अचानक रात से गायब हैं. लोगों को शक है कि दोनों को बाघ ने अपना शिकार बना लिया. दोनों की खोज जारी है. इससे पहले बुधवार रात को बाघ ने एक बच्ची को घर में घुसकर शिकार बना लिया था जबकि ठीक उसके बाद शुक्रवार को शौच करने गये एक व्यक्ति को मार डाला था.
7 लोगों को मार चुका है आदमखोर बाघ
लोगों के लिए काल बनकर घूम रहा यह बाघ टाइगर रिजर्व से सटे गांवों के 7 लोगों को मार चुका है. इस आदमखोर बाघ की उम्र करीब साढ़े तीन वर्ष बतायी जा रही है. बाघ ने दो दिनों में 2 लोगों को अपना निवाला बनाया है. जबकि अब दो और शिकार की आशंका है.
26 दिनों से दे रहा चकमा
वन विभाग की टीम पिछले 26 दिनों से इसे पकड़ने के लिए लगी है, लेकिन मौसम के अनुकूल नहीं होने और बाघ द्वारा लगातार चकमा देने के कारण सफलता नहीं मिल रही है. वन विभाग के करीब 400 कर्मी इस बाघ को पकड़ने के लिए पिछले 26 दिनो से जद्दोजहद कर रहे हैं.

More Stories
स्कूल के पास गैस सिलेंडरों का कथित अवैध भंडारण! जलती भट्टियों और नशेड़ियों के जमावड़े से बढ़ा खतरा
छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्टोरों पर बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस दवा रखने वालों पर शिकंजा; कई दुकानों में मिली अनियमितता
सावधान! बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा कम दबाव, 15 अगस्त तक इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट