रायपुर दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज ब्राह्मण पारा और कंकाली पारा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता का अपने विधायक बृजमोहन अग्रवाल के प्रति अपार स्नेह देखने को मिला। कई घरों में बहनों ने आरती की थाल सजाकर अपने विधायक भाई बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया तो कई बहनों ने मुंह मीठा करा कर उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। बृजमोहन ने भी वरिष्ठजनों का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया।
गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल का ब्राह्मण पारा क्षेत्र से काफी जुड़ाव रहा है। छात्र राजनीति के दौर से उनके ज्यादातर मित्र यहीं से आया करते है। यही वजह है कि बृजमोहन को यहां परिवार सा विशेष प्रेम और स्नेह घर-घर मिलता है।
आज अपने जनसंपर्क के दौरान छोटी-छोटी सभाओं में जन समूह को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर के विकास में मैंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया है। हर घर तक विकास की किरण पहुंचे लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिले इसके लिए अनेक कार्य क्षेत्र में कराए हैं।
परंतु विकास कभी पूर्ण नहीं होता यह एक सतत प्रक्रिया। आने वाले कल में भी यह बृजमोहन आपके क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
बृजमोहन ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। इस सरकार ने गांव गरीब और किसानों को तो ठगा ही है शहरी क्षेत्र में भी इन्होंने लूट मचाई है। सरकारी योजनाओं के नाम पर हजारों करोड़ों का घोटाला यह कांग्रेस की सरकार कर चुकी है। हम अपने रायपुर शहर की बात करें तो घर से बाहर सड़क पर निकलते ही कांग्रेस सरकार की करतूत साफ तौर पर दिखाई देती है। कांग्रेस शासित नगर निगम के गड्ढों में लोग रोजाना गिर रहे हैं, सड़क पर उड़ती दूर के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। परंतु लापरवाह निगम प्रशासन मौन है। सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसियों को जनता की तकलीफ दिखाई नहीं देती। इसलिए अब जरूरी हो गया है कि कांग्रेस की सरकार को जनता उखाड़ फेंके और प्रदेश में पुनः विकास की गंगा बहाने के लिए कमल फूल में अपना वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल के साथ सुभाष तिवारी,मृत्युंजय दुबे, योगेश तिवारी,सरिता दुबे सहित सैकड़ों को संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
MP Cabinet का मेगा फैसला! ₹7,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश, सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट और ड्रोन सेंटर को मिली मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर CJP का बड़ा बयान! बोली- पहले हमारी सभी मांगें मानो, फिर कोई और राहत दें
Johnson & Johnson पर ₹52,700 करोड़ का समझौता! क्या बेबी पाउडर से होता है कैंसर? जानिए पूरा सच