नई दिल्ली, दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में आज ईडी ने दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में 35 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने यह कार्रवाई सबूत जुटाने के लिए की है। दूसरी ओर दिल्ली हाईकोर्ट ने आज मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को झटका दिया है। कोर्ट ने यूएपीए के तहत केस चलाने के खिलाफ याचिका को खारिज कर दिया है।
आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मुंबई और गुजरात से 120 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स को जब्त किया है। मामले में एयर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत छह को गिरफ्तार किया गया।

More Stories
स्कूल के पास गैस सिलेंडरों का कथित अवैध भंडारण! जलती भट्टियों और नशेड़ियों के जमावड़े से बढ़ा खतरा
छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्टोरों पर बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस दवा रखने वालों पर शिकंजा; कई दुकानों में मिली अनियमितता
सावधान! बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा कम दबाव, 15 अगस्त तक इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट