रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 08 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना के साहसी सैनिकों और सदस्यों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वायु सेना के वीर योद्धाओं ने मातृभूमि की रक्षा के साथ विषम परिस्थितियों में नागरिकों की जान बचाने और देश में शांति-सौहार्द बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। भारतीय वायु सेना की असाधारण क्षमता का परिचय देते हुए राष्ट्र को सुरक्षित रखने और मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले वायु सैनिकों का देश सदा ऋणी रहेगा।

More Stories
प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, बोले- भारत के युवाओं की ताकत के सामने अमेरिका-चीन भी कुछ नहीं
कल 9 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
केमिकल से नोट बनाने का झांसा और बैंक लोन के नाम पर ₹90 लाख की ठगी! पेंड्रा कनेक्शन में 3 आरोपी गिरफ्तार