रिलायंस जियो की WiFi सेवा JioFiber का इ्स्तेमाल भी भारत में लाखों यूजर्स कर रहे हैं और यह हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी ऑफर करता है। खास बात यह है कि अगर आप लॉन्ग टर्म प्लान से रीचार्ज करते हैं तो आपको 1 महीने तक के लिए आपको फ्री में WiFi सेवाओं का ऐक्सेस दिया जा रहा है। इसके अलावा फ्री WiFi इंस्टॉलेशन का विकल्प भी यूजर्स को दिया गया है।
अगर यूजर्स जियोफाइबर पोस्टपेड प्लान्स का चुनाव करते हैं तो उन्हें कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं देना पड़ेगा और कंपनी फ्री में WiFi लगा देगी। इसके लिए कम से कम 6 महीने का WiFi रीचार्ज एकसाथ करना होगा। वहीं, अगर आप प्रीपेड जियोफाइबर लगवाना चाहते हैं तो 1500 रुपये का इंस्टॉलेशन चार्ज देना पड़ता है। आइए बताते हैं कि आपको पूरे 1 महीने के लिए फ्री WiFi का फायदा कैसे मिलेगा।
पूरे 30 दिनों के लिए फ्री WiFi का मजा
अगर आप JioFiber यूजर हैं या फिर नया कनेक्शन लेने जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि कंपनी 30 दिनों तक के लिए फ्री में हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा दे रही है। अगर आप अपने किसी भी WiFi प्लान से पूरे 12 महीने का रीचार्ज एकसाथ करते हैं तो आपको 1 महीने के लिए उसी प्लान के फायदे फ्री में दिए जाएंगे। यानी 12 महीने के बजाय 13 महीनों के लिए रीचार्ज का फायदा दिया जाएगा।

More Stories
ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान, हादसे के बाद मचा हड़कंप
रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में भीषण आग: 20 लाख रुपए का नुकसान, घंटों बाद पहुंची दमकल
शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से 9 लाख की ठगी: रायपुर में साइबर ठगी का नया मामला, महिला के शातिर षड्यंत्र का पर्दाफाश