पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाके के बाद अब खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद में आतंकी हमला हुआ है। यह बम धमाका इतना भीषण था कि मस्जिद का बड़ा हिस्सा ढह गया। ये दोनों धमाके एक ही दिन में हुए हैं। 52 लोगों की मौत बलूचिस्तान के मस्तुंग में हुई है। इसके अलावा 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अब खैबर पख्तूनख्वा में हुए धमाके ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरा बम धमाका खैबर के हांगू में हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके बाद मस्जिद का बड़ा हिस्सा ढह गया और बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे दब गए हैं।
इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 अन्य घायल हैं। कुछ शव मस्जिद के मलबे में दब गए हैं, इसलिए मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हांगू जिले के पुलिस अधिकारी निसार अहमद ने भी मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह धमाका शुक्रवार को दोपहर की नमाज के दौरान हुआ। बम ब्लास्ट के चलते मस्जिद की छत ही धराशायी हो गई। इसके चलते करीब 40 लोग मलबे में फंस गए। इससे पहले सुबह बलूतिस्तान के मस्तुंग में आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें अब तक 52 लोगों के मरने की खबर आ चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

More Stories
प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, बोले- भारत के युवाओं की ताकत के सामने अमेरिका-चीन भी कुछ नहीं
कल 9 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
केमिकल से नोट बनाने का झांसा और बैंक लोन के नाम पर ₹90 लाख की ठगी! पेंड्रा कनेक्शन में 3 आरोपी गिरफ्तार