April 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

28 लोगों को बनाया बेवकूफ,किटी पार्टी में बुलाकर किया करोड़ों की ठगी

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से ठगी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक 52 साल की महिला ने अपने पड़ोसियों से करोड़ों रुपए ठग लिए। पुलिस ने बताया कि 52 साल की सरला गर्ग ने अपने पड़ोसियों को कम समय में ज्यादा रिटर्न देने का वादा कर करोड़ों रुपए की ठगी की है। पुलिस ने सरला को गिरफ्तार कर लिया है। सरला हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली हैं।

कैसे किया ठगी
पुलिस ने बताया कि 52 साल की सरला गर्ग ने अपने घर में किटी पार्टी का आयोजन किया। सरला का घर दिल्ली के द्वारका इलाके में है। सरला ने उस किटी पार्टी में अपने पड़ोसियों को बुलाया। उसने कुल 28 लोगों को उस किटी पार्टी में बुलाया था। उन 28 लोगों से 1.01 करोड़ रुपए की ठगी की। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया और सरला गर्ग को 28 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि सरला गर्ग उन्हें अधिक रिटर्न का वादा करती थी। वो कहती थी कि 15 महीने के अंदर बहुत ज्यादा रिटर्न मिलेगा। पुलिस ने बताया कि सरला कई लोगों को यह कह कर अपने जाल में फंसाती थी। उसने न किसी को मूल राशि लौटाई और ना ही कोई लाभ दिया।

पुलिस के अनुसार, सरला गर्ग पहले लोगों से दोस्ती करती थी और उसके बाद उन्हें किटी पार्टी में बुलाती थी। सरला का एक परिचित जिसका नाम अली था वो लोगों से पैसा लिया करता था। किटी पार्टी में बुला कर लोगों को वो आसानी से फंसा लेती थी। इस तरह उसने कुल 1.01 करोड़ रुपए की ठगी की। ठगी करने के बाद सरला फ्लैट छोड़कर गायब हो गई। पुलिस ने सरला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आगे कि कार्रवाई की जा रही है।