राजनंदगाँव/डेस्क रिपोर्टर :
आज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में राजनांदगांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
13अगस्त को दिग्विजय स्टेडियम से रैली निकाल कर शहर के चौक चौराहों से गुजरते हुए पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।
इस तिरंगा यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ श्रीमती नेहा पाण्डेय, न.पु.अ./डी.एस.पी. नेहा वर्मा जिला बल, आई.टी.बी.पी., सी.ए.एफ. एवं पी.टी.एस. राजनांदगांव के जवान तथा एन.सी.सी. केडेट्स व स्काउट के 1043 वर्दीधारियों ने भाग लिया।
जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है।
तिरंगा यात्र के दौरान लोगों को ’अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु (हमर तिरंगा हर घर तिरंगा) का नारा देकर प्रेरित किया गया।
विश्व रिकॉर्ड बनाने पर छत्तीसगढ़ की जनता ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है!

More Stories
नकली घी का बड़ा खेल! इंदौर में 25 हजार लीटर, गुजरात में 30 हजार लीटर का मामला, जानें पूरा कनेक्शन
सांप ने काटा तो गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक! पखांजूर का वीडियो वायरल, डॉक्टरों ने दी सावधानी की सलाह
कांकेर में ग्रामीणों की मजबूरी! पक्का पुल नहीं बना तो खुद बनाया बांस-लकड़ी का ब्रिज, रोज जोखिम उठाकर नदी पार कर रहे बच्चे और किसान