उत्तर बस्तर कांकेर. शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर के विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों तथा मुख्य आतिथ्यों की गरिमामयी उपस्थिति में गांधी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर गांधीजी के कुष्ठमुक्त भारत के सपनों को साकार करने प्रशासन के मंशानुरूप कांकेर जिला को कुष्ठमुक्त जिला बनाने के लिए कुष्ठ जॉच-खोज अभियान (एलसीडीसी) चलाया जायेगा। संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान कर चिकित्सकों से सत्यापित के पश्चात एमडीटी से उपचार करके कुष्ठमुक्त जिला कांकेर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संबंधित संसाधनों का समुचित उपयोग करने के लिए शपथ लिया गया। जन-जागरूकता के लिए चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर कुष्ठ मुक्ति के संकल्प का नारे लगाये गये। कार्यक्रम में डॉ. एस.के.राव, डॉ. जे.एस.साहू, डॉ.देवेन्द्र नाग, डॉ.चन्द्रशेखर इंदोरिया, डॉ.सुशील कुमार गुप्ता, डीएलओ, डॉ.लोकेश देव, रवि ठाकुर, ए.आर.बघेल सहित मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न
महतारी वंदन योजना से बदली कबीला देवांगन की जिंदगी, हर महीने मिल रही आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास