May 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सरकार और समाज साथ मिलकर बनाएंगे प्रदेश को नशामुक्त : शिवराज

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशे को नाश की जड़ बताते हुए आज कहा कि सरकार और समाज साथ मिलकर प्रदेश को नशामुक्त बनाएंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने कहा कि नागरिकों की जिंदगी बनाना और जीवन बचाना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार और समाज साथ मिलकर प्रदेश को नशामुक्त बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि नशा, नाश की जड़ है। नशे के मकड़जाल में फंसने वाले का जीवन तबाह और बर्बाद हो जाता है।