रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी था। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली, लेकिन अब बारिश के इस रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज से बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगने के कारण तापमान में वृद्धि संभावित है। कुछ दिनों के बाद अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, बीते दिनों प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई थी। मौसम विभाग ने प्रदेश में 4 से 5 दिनों के बाद अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है। तापमान में वृद्धि होने के साथ ही मौसम में बदलाव होने से प्रदेश वासियों को गर्मी उमस का सामना करना पड़ सकता है।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल