June 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अब चुनाव आयोग के लिये बल्लेबाज़ी करेंगे सचिन

नयी दिल्ली, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मतदाताओं को जागरूक और शिक्षित बनाने के लिये बुधवार को चुनाव आयोग के ‘नेशनल आइकन’ (राष्ट्र की पहचान) के रूप में एक नयी पारी की शुरुआत की। चुनाव आयोग ने दिग्गज क्रिकेटर और भारत रत्न तेंदुलकर के साथ तीन साल के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र एवं अरुण गोयल उपस्थित रहे।