अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर तीन महीने के हाई 2,720.65 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी एक खबर के बाद आई है, जिसमें प्रमोटर्स द्वारा स्टेक बढ़ाने की बात कही गई है। गौतम अडानी समूह की प्रमुख कंपनी का स्टॉक 24 मई, 2023 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह लगातार चौथे कारोबारी दिन ऊंचे भाव पर है और इस अवधि के दौरान इसमें 11 प्रतिशत की तेजी आई है।
प्रमोटर्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी
अरबपति गौतम अडानी की अगुवाई वाले प्रवर्तक समूह ने अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 69.87 प्रतिशत कर दिया है। शेयर बाजार को दी गई सूचना में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा कि प्रवर्तक समूह ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को 67.85 प्रतिशत से बढ़ाकर 69.87 प्रतिशत कर दिया है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र