छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल की शुरुआत
सरायपाली :
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़िया रंग में छत्तीसगढ़ को रंगने का काम लगातार किया जा रहा है!
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल की भी शुरुआत सरकार ने की है.
सरायपाली में भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल की शुरुआत 21 अगस्त से की गई और यह खेल 3 दिन तक चलेगा. छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल सरायपाली के हाईस्कूल मैदान में खेला जा रहा है. इसमें कबड्डी , खो-खो , पिट्ठूल, गुल्ली डंडा जैसे कई खेलों को खेलने वाले प्रतिभागी भाग लेकर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं!
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल जिससे लोग दूर होते जा रहे थे उसे सामने लाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल की शुरुआत की है. जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए अवसर मिलेगा, सरकार की अच्छी पहल है और इस ओलंपिक खेल में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र