June 11, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

विश्व कप फाइनल में कार्लसन से भिड़ेंगे प्रज्ञानानंद

बाकू, युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने सोमवार को फिडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में अमेरिका के फेबियानो करुआना को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।
तमिल नाडु के चेन्नई में जन्मे 18 वर्षीय प्रज्ञानानंद सबसे कम उम्र में विश्व कप फाइनल में पहुंचे वाले खिलाड़ी हैं। वह विश्वनाथन आनंद के बाद फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय भी हैं।