आरोपी के पास से ब्रॉउन शुगर के अलावा 2लाख रुपये बिक्री रकम भी जप्त!
ब्राउन शुगर मामले में सरायपाली पुलिस की पहली बार बड़ी कारवाही!
सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :
थाना प्रभारी अनिल पालेश्वर हमराह स्टाफ द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु NH 53 चट्टीगिरोला मोड़ के पास पहुंचकर चेकिंग करते समय सरायपाली की ओर से एक व्यक्ति पैदल आता दिखा, जिसे रोककर कहां जा रहे हो पूछने पर स्पष्ट जवाब ना देकर विरोधाभासी जवाब मिलने से उसका नाम पता पूछने पर वह अपना नाम बिलाल मेमन पिता यासीन मेमन उम्र 31 साल साकिन ताज नगर वार्ड नंबर 7 सरायपाली का होना बताया। उसका व्यवहार संदेहास्पद लगने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर नागपुर से ब्राउन शुगर लाकर अपने पास रख कर बिक्री हेतु सरायपाली ले जाना बताया।
उक्त व्यक्ति द्वारा ब्राउन शुगर अपने पास रखना बताए जाने पर से उसके कब्जे से छोटे-छोटे कागज के पुड़िया में भरा हुआ कुल 28 पैकेट मादक पदार्थ ब्राउन शुगर वजनी कुल वजन 1 ग्राम 800 मिलीग्राम कीमती करीबन ₹36000, नगदी रकम 2,00,000 रुपए, एक नग वनप्लस कंपनी का मोबाइल कीमती करीबन ₹10000, जुमला कीमती ₹246000 को समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपि का कृत्य अपराध धारा 21 ndps act का पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 409/22, धारा 21 नारकोटिक एक्ट कायम कर रिमांड पर भेजा जाना हैं।
संपूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के निर्देशन में एवं आकाश राव गिरिपुंजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं एसडीओपी सरायपाली विकास पटेल के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर, प्रधान आरक्षक जयंत बारिक, आरक्षक अनिल मांझी, मोहन साहू, विपिन सिदार व समस्त हमराह स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा।
जप्त मशरूका
1.) छोटे-छोटे कागज की पुड़िया में भरा हुआ कुल 28 पैकेट मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल वजन 01 ग्राम 800 मिलीग्राम, कीमती करीबन ₹36000 रुपए
2.) नगदी रकम=200000 रूपये
3.) एक नग वनप्लस कंपनी का मोबाइल कीमती करीबन ₹10000
जुमला कीमती ₹246000 रूपये जप्त।

More Stories
विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या: पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज
BPCL कर्मचारी की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, कलाई की नस कटी हुई
मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी बनाए गए शैलाभ साहू, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी