नॉर्थैम्पटन, भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने बुधवार को रॉयल लंदन वनडे कप टूर्नामेंट में नॉर्थम्पटनशर के लिये दोहरा शतक लगाया।
शॉ ने सॉमरसेट के खिलाफ खेले गये मुकाबले में 153 गेंद पर 28 चौकों और 11 छक्कों के साथ 244 रन बनाये। उन्होंने इस पारी के साथ इंग्लैंड में किसी भारतीय द्वारा उच्चतम लिस्ट-ए स्कोर के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (183 रन बनाम श्रीलंका, 1999) को पीछे छोड़ दिया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में शॉ का सबसे बड़ा स्कोर भी है, जबकि इससे पहले उन्होंने पुडुचेरी के खिलाफ 2020-21 विजय हज़ारे ट्रॉफी में 227 रन बनाये थे।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल