पुणे , महाराष्ट्र के पुणे निवासी एक वेबसाइट संचालक ने दावा किया है कि उसे एक संदेश मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने और देश में कई जगहों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। वेबसाइट के मालिक राहुल दुधाने के इस खुलासे के बाद पुणे पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एम ए मोखीम नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेबसाइट पर विदेश से संदेश भेजा था। वेबसाइट पर धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया,“ मैं कई आतंकवादी संगठनों को फंडिंग कर रहा हूं। ”
दुधाने ने पुणे सिटी पुलिस के नियंत्रण कक्ष को सूचित करने के बाद पुलिस ने अलंकार पुलिस स्टेशन में एम ए मोखीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस अब वेबसाइट पर मौजूद संदेश की सत्यता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संदेश की जानकारी देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी दे दी गई है।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल