पिथौरा – बसना//दि बीबीसी लाइव/भूपेंद्र वैष्णव :
अवैध कबाड से भरे ट्रक में लोहे टीन की सामग्री रायपुर की ओर जा रहा है कि सूचना पर आज थाना तुमगांव पुलिस द्वारा एनएच 53 तुमगांव बस स्टैण्ड के पास मुखबिर के बताये ट्रक क्रं. सीजी 04 जेसी 1691 को रोक कर, नोटिस देकर गवाहों के समक्ष ट्रक चालक के नाम पता पूछने पर अपना नाम खिकेलाल धृतलहरे उर्फ विशाल पिता भावदास धृतलहरे उम्र 33 साल साकिन भैसा थाना खरोरा जिला रायपुर (छ.ग.) तथा कैलाश प्रसाद प्रहरी पिता पुनीत राम प्रहरी उम्र 46 साल साकिन भैसा थाना खरोरा जिला रायपुर (छ.ग.) का निवासी होना बताया।
पुलिस द्वारा ट्रक क्रं0 सीजी 04 जेसी 1691 में क्या है पूछने पर ट्रक में लोहे टीने का कबाड होना बताया। जिसे उक्त कबाड खरीदी बिक्री व परिवहन करने के संबंध में धारा 91 जाफौ0 का नोटिस दिया गया। जो कोई दस्तावेज नहीं पेश किया गया।
ट्रक क्रं0 सीजी 04 जेसी 1691 के अंदर लोहा टिने का कबाड 8 टन किमती 35260 रूपये , वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 1691 किमती करीबन 1,00,000 रूपये जुमला किमती 1,35,260 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्तकर कब्जा में लिया गया।
उक्त आरोपीयो का कृत्य धारा 41 (1+4) जा.फौ./ 379 भादवि का घटित होना पाये जाने से मौके पर ही गिरफतार किया गया है। आरोपीयों को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पु) सुश्री कल्पना वर्मा के निर्देशन में थाना तुमगांव प्रभारी नसीम उददीन एवं प्र.आर.106 चितरंजन साहू आर. 761, 523 द्वारा कार्यवाही की गई है।

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप