भोपाल। मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश (Rain) का दौर जारी है। प्रदेश में आज शनिवार को भी कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी भोपाल में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के दमोह, निवाडी, दतिया, भिण्ड, मुरैना, विदिशा, रायसेन सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिले में अति भारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी भोपाल में दो दिन से हो रही तेज बारिश के बाद आज सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
प्रदेश के सीहोर, नर्मदापुरम, अशोकनगर, शिवपुरी, नरसिंहपुर, भोपाल, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, ग्वालियर में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं बाकी के 11 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश में रेनफॉल एक्टिविटी में कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने बारिश में एहतियात के तौर पर बिना काम के घर से ना निकलने की भी सलाह दी है।

More Stories
प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, बोले- भारत के युवाओं की ताकत के सामने अमेरिका-चीन भी कुछ नहीं
कल 9 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
केमिकल से नोट बनाने का झांसा और बैंक लोन के नाम पर ₹90 लाख की ठगी! पेंड्रा कनेक्शन में 3 आरोपी गिरफ्तार