नई दिल्ली. फलों को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और इसके मैक्सिमम बेनिफिट्स के लिए अधिकतर इसे मॉर्निंग में खाने की सलाह दी जाती है। फलों को जब भी खाने के नियम बताए जाते हैं तो बहुत सारे फलों को सुबह खाली पेट ब्रेकफास्ट में खाने की हिदायत दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत सारे ऐसे हेल्दी फल हैं जिन्हें अगर सुबह खाली पेट खाया जाए तो ये फायदे की बजाय नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं। चलिए जानें कौन से वो फल हैं जिनको सुबह खाली पेट हरगिज नहीं खाना चाहिए।
केला
केला फाइबर से भरपूर होने के साथ ही ढेर सारे जरूरी न्यूट्रिशन लिए होता है। अक्सर इसे लोग मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में खाने की सलाह देते हैं। लेकिन स्टडी के मुताबिक केले को अगर खाली पेट खाया जाए तो इसमे मौजूद तत्व कब्ज की समस्या को जन्म देने लगता है।
सेब
सेब में मौजूद पेक्टिन लूज मोशन की समस्या का समाधान है। रोजाना एक सेब खाना सेहत के लिए हेल्दी है। लेकिन इसे सुबह बिल्कुल खाली पेट कभी ना खाएं। ऐसा करने से पेक्टिन नाम का तत्व कब्ज की समस्या पैदा करने लगता है।
नाशपाती
नाशपाती में स्टिफ फाइबर होता है। जो म्यूकस लाइनिंग को डैमेज करता है। इसलिए नाशपाती को खाली पेट खाने की बजाय लंच में खाने के बाद खाना हेल्दी होता है।
खट्टे फल
खट्टे फल जैसे संतरा, नारंगी, मौसमी, चकोतरा जैसे फलों को सुबह खाली पेट खाने से बचना चाहिए। ये फल पेट में एसिडिक नेचर के होते हैं और पेट में एसिडिटी बनाना शुरू कर देते हैं। जिससे दिनभर गैस की समस्या परेशान कर सकती है।
पाइनएप्पल
पाइनएप्पल विटामिन सी का अच्छा खासा सोर्स हैं और डाइजेशन के लिए बढ़िया। लेकिन इस फ्रूट को भी खाली पेट खाने से डाइजेशन की प्रॉब्लम बढ़ा देता है।
आम
पके आम को खाली पेट खाने से ब्लॉटिंग, गैस और कब्ज की समस्या पैदा होने लगती है और ये डाइजेशन सिस्टम को गड़बड़ कर देता है। इसलिए ज्यादातर खाने के बाद आम को खाने की सलाह दी जाती है।

More Stories
SC-ST छात्रों के लिए सुनहरा मौका! उत्कर्ष योजना प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक भरें आवेदन
रायपुर में 15 जून से घर-घर होगी कुष्ठ रोग की जांच, दिखे ये 4 लक्षण तो तुरंत कराएं जांच
तरबूज नहीं बना मौत की वजह! जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, बच्चे की मौत पर सामने आई नई सच्चाई