मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म अकेली का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
प्रणय मेश्राम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अकेली’ इराक के सिविल वॉर में फंसी एक भारतीय लड़की की कहानी पर आधारित है।यह लड़की इराक में 2014 में चल रहे सिविल वॉर में फंस जाती है और वहां से निकलर अपनी जान बचाने की हर संभव कोशिश करती है। फिल्म में नुसरत के साथ लीड रोल में इजराइली अभिनेता त्साही हलेवी और आमिर बोट्रॉस नजर आयेंगे।
ट्रेलर की शुरुआत में इराक में हाथों में बंदूक लिए नकाबपोश लोग दिखते हैं। इसके बाद नुसरत की बैकस्टोरी दिखाई गई है कि कैसे वो इराक पहुंचती हैं। नुसरत पंजाब के एक छोटे से शहर की रहने वाली लड़की है जिसे इराक के मोसुल में जॉब मिलती है। लेकिन, इस बीच आईएसआईएस और इराक के बीच जंग छिड़ जाती है और आईएसआईएससे जुड़े लोग उनके ऑफिस के लोगों को होस्टेज बना लेते हैं।
फिल्म अकेली को नितिन वैद्य, निनाद वैद्य और अपर्णा पड़गांवकर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होगी।

More Stories
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की बड़ी परीक्षा: स्पिन के जाल से कैसे निकलेगा भारत, सिर्फ 3 खिलाड़ियों के पास है टेस्ट अनुभव
CGPSC SI Result 2026 जारी: 341 पदों के लिए 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में चयनित, जानें आगे की पूरी प्रक्रिया
22 लाख का सौदा फंसा, 10 लाख की बयाना राशि भी नहीं मिली वापस! भिलाई स्टील प्लांट मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला