नयी दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म ओह माई गॉड 2 (ओएमजी2) का ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया। यह फिल्म हास्य और प्रेरक विचार सामाजिक संदेश का मिश्रण है।
यह हास्य फिल्म 2012 की सुपरहिट फिल्म ओएमजी का सीक्वल है। कुछ सप्ताह पहले, ओएमजी 2 का एक टीज़र जारी किया गया था। इसमें अक्षय कुमार को भगवान शिव जैसे चरित्र की भूमिका निभाते हुए दिखाया गया था।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं। ओएमजी2 अमित राय द्वारा निर्देशित फिल्म है और निर्माता अश्विन वर्दे के वायाकॉम 18 और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी