मेक्सिको सिटी, मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी नायरिट राज्य में एक यात्री बस के खाई में गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया ने नायरिट के सुरक्षा और नागरिक संरक्षण सचिव जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज का हवाला से बताया कि हादसा गुरुवार को उस वक्त हुआ, जब मेक्सिको सिटी से अमेरिका की सीमा पर तिजुआना जा रही बस टेपिक के उत्तरी बाईपास पर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। इसमें 18 लोगों की मौत हो गयी और 22 अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन नाबालिग थे।
श्री रोड्रिग्ज ने कहा कि स्थान के कारण बचावदलों को बचावकार्य में काफी मुश्किलें आ रही है।

More Stories
मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कर्ज चुकाने के लिए दो भाइयों ने नाबालिग समेत 3 मंदिरों को बनाया निशाना
रायपुर रेलवे पार्सल गोदाम में 5 क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त, जांच में खुलेगा असली या नकली होने का राज
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत मंजूर; शर्तों के साथ मिली रिहाई