June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मनोज तिवारी ने क्रिकेट को कहा अलविदा

कोलकाता, भारत और पश्चिम बंगाल के अनुभवी बल्लेबाज मनोज तिवारी ने गुरुवार को क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
तिवारी ने सोशल मीडिया पर साझा किये गये संदेश में लिखा, “क्रिकेट के खेल को अलविदा। इस खेल ने मुझे सब कुछ दिया है। वे सब जिसका मैंने सपना भी नहीं देखा था, उस समय से जब मेरे जीवन में कई तरह की कठिनाइयां थीं। हमेशा इस खेल का और परमेश्वर का शुक्रगुज़ार रहूंगा, जो हमेशा मेरे साथ रहे।”