June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

खट्टर हरियाणा में हिंसा रोकने में नाकाम-गहलोत

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर हरियाणा में हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस कारण वह अब सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।
श्री गहलोत ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि श्री खट्टर मीडिया में बयान देते हैं कि राजस्थान पुलिस की हरसंभव मदद करेंगे परन्तु जब हमारी पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो हरियाणा पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया बल्कि राजस्थान पुलिस पर एफआईआर तक दर्ज कर ली।
उन्होंने कहा कि जो आरोपी फरार हैं उन्हें तलाशने में हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस का सहयोग नहीं कर रही। श्री खट्टर हरियाणा में हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम रहे और अब सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं जो उचित नहीं है।