वेलिंगटन, दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को रोमांचक ग्रुप जी मैच में इटली को 3-2 से हराकर पहली बार फीफा महिला विश्व कप के सुपर-16 के लिए क्वालीफाई किया।
यह टूर्नामेंट के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका की पहली जीत भी थी। वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम पर अपनी टीम को यह ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए हिल्दाह मगैया (67वां मिनट) और थंबी गाटलाना (90+2) ने एक एक गोल किया। इटली की बेंडेटा ऑर्सी ने एक आत्मघाती गोल दागकर दक्षिण अफ्रीका की जीत में योगदान दिया। इटली के दोनों गोल एरियाना कारुसो (11वां, 74वां मिनट) ने किए।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल