वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति जोए बाइडेन ने कहा कि इयान फ्लोरिडा के इतिहास में सबसे घातक तूफान हो सकता है।
श्री बाइडेन ने गुरुवार को वाशिंगटन, डीसी में संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी मुख्यालय की यात्रा के दौरान इयान का जिक्र करते हुए कहा कि यह आज भी पूरे राज्य में घूम रहा है और यह एक उष्णकटिबंधीय तूफान है।
उन्होंने कहा कि आंकड़े अभी भी स्पष्ट नहीं हैं कि जानमाल का कितना नुकसान हो सकता है।
इयान के कारण बुधवार दोपहर को दक्षिण-पश्चिम फ्लोरिडा में विनाशकारी तूफान, भारी बारिश और तेज हवाएं चली और तट और अंदर के क्षेत्रों में खतरनाक बाढ़ आई।
फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने गुरुवार सुबह संवाददाताओं से कहा कि पानी का स्तर बढ़ रहा है और आज भी बढ़ता रहेगा, भले ही तूफान गुजर रहा हो।
पॉवरआउटऐज.यूएस के अनुसार गुरुवार तक इयान के प्रभाव के कारण फ्लोरिडा में बीस लाख 60 हजार से अधिक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
इयान के शुक्रवार को दक्षिण कैरोलिना में लैंडफॉल बनाने का अनुमान है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र