March 15, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

बिन पानी और बिजली के पिछली 6महीनो से प्राथमिक शाला आकाशखार के बच्चे..

ट्रांसफार्मर खराब जिसके चलते बोर पंप बंद पड़ा हुआ है

स्कूल का अहाता में हुआ भ्रष्टाचार, सालों से नहीं बना।।

सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :

शिक्षा सत्र शुरू होते ही स्कूल की खामियां उजागर होने लगी है। कहीं शिक्षक कि कमी तो कहीं सुविधाओं इस कमी बनी हुई है।

चुनाव नजदीक आते ही विधानसभा दावेदारों का जनसंपर्क अभियान जोरों पर चल रहा है। कई गांवों में समस्याओं का अंबार नजर आ रहा है।

ऐसे ही एक मामला ग्राम पंचायत रूड़ा के आश्रित ग्राम आकाशखार में देखें को मिला। जहां पिछले 6महीनो से भी ज्यादा का वक्त बीतने के बावजूद बच्चों को बिजली पानी की समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है।

प्राथमिक शाला आकासखार में एक शिक्षक के भरोसे , पहली से पांचवी के विद्यार्थी अध्यन कर रहे हैं। स्कूल में 13बच्चे पढ़ रहे हैं।

ग्राम सरपंच , सचिव से लेकर शिक्षा विभाग भी आंखें मूंदे बैठा है। पत्र के ऊपर पत्र लिखने के बावजूद कोई पूछ परख लेने वाला नही।
अफसोस आज भी स्कूली बच्चे की समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है उन्हे आज भी मात्र आश्वासन मिल रहा है।

बिजली विभाग : जेई प्रतीक बारा का कहना है कि हमे आवेदन मिला है जल्द ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।

रूड़ा काउंसलर : सुभाष सिदर का कहना है की मैंने तो ग्राम में हो रहे बड़े बड़े भ्रष्टाचार के मामले को उजाकर किया है, बावजूद आज तक कोई करवाही नही हुई है। जनपद पंचायत सीईओ भी आश्वासन देते हैं। स्कूल की स्तिथि से सभी वाकिफ है मगर सुध लेने वाला कोई नहीं। अहाता निर्माण में भी खुलकर भ्रष्टाचार हुआ है , ठेकेदार गायब है, जिसके चलते आज भी निर्माण अधूरा है सुध कोई नही लेता। कई बार जनपद पंचायत सीईओ को अवगत कराया गया है।

सरपंच : लक्ष्मी कुमार ने फोन नहीं उठाया।

ग्राम सचिव : बोर बंद है संज्ञान लिया जाएगा।

BO प्रकाश मांझी : एक शिक्षक राम प्रसाद सीदार को व्यवस्था पर रखा हुआ है। पूर्व शिक्षक युधिष्ठिर दास की गैर हजारी और नाश खोरी के चलते उसे पिछले एक साल से no work no payment पर बैठाया गया है। बिजली पानी की समस्या से विभाग को सूचित किया गया है।