भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाजापुर के गुलाना से “स्कूल चलें हम अभियान 2023” का शुभारंभ एवं प्रदेश का पहला सीएम राइज स्कूल भवन का लोकार्पण किया। वहीं विकास पर्व के अवसर पर सीएम ने गुलाना का नाम भी बदलकर गोलाना कर दिया है। साथ ही सीएम ने इसे ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनाने की भी घोषणा की। अब गोलाना नगर पंचायत कहलाएगी।
सीएम ने कहा कि गोलाना में 132 केवी का बिजली का उपकेन्द्र बनेगा। गोलाना का सीएम राइज स्कूल बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से जाना जाएगा। विद्यालय में बाबा साहब की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। गोलाना में बाईपास का काम भी स्वीकृत किया जाएगा। महिषासुर मर्दिनी मंदिर के विकास में आवश्यकता अनुसार काम किया जाएगा। कुमारिया खास में मनकामेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार होगा।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप