June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे को खत्म करने के बाद आज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर पहुंचे. जहां अबू धाबी एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी अपने इस दौरे पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मिलेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते भी होंगे.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे हैं.

संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान मोदी शीर्ष नेतृत्व के साथ खासतौर पर ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों पर बातचीत कर सकते हैं. इस दौरान दोनों रणनीतिक साझेदार देश एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे.