फ्रांस के 2 दिन के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के लिए UAE पहुंच गए हैं। यहां अबू धाबी में उन्होंने UAE के राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद जायद नाहयान से मुलाकात की। PM मोदी के स्वागत में बुर्ज खलीफा पर तिरंगे और उनकी तस्वीर के साथ वेलकम ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी लिखा गया।
PM बनने के बाद ये उनका 5वां UAE का दौरा है। 2019 में PM मोदी को UAE ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया था। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर चर्चा होगी। भारत और UAE काफी समय से डॉलर छोड़ दिरहम और रुपए में व्यापार करने के समझौते पर डिस्कस कर रहे हैं।
ऐसे में PM मोदी का UAE दौरा काफी अहम है। रूस, सऊदी अरब और इराक के बाद UAE भारत का चौथा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है।

More Stories
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का कमाल: जशपुर के दूरदराज गांवों तक पहुंची बस सेवा, हजारों लोगों की जिंदगी हुई आसान
NEET UG 2026 Re-Exam: रायपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, परीक्षा केंद्रों पर खुद पहुंचकर जांचीं तैयारियां
यूथ कांग्रेस चुनाव में बढ़ी सरगर्मी! मोहम्मद अकरम और देवदार शेख रफीक की दावेदारी हुई मजबूत