Home Remedies For Uric Acid: आज के समय में खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव यूरिक एसिड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बन गया है। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर रोगी को हाई बीपी और मधुमेह जैसे रोग भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर देते हैं। प्यूरीन रिच फूड के अलावा यूरिक एसिड को बढ़ाने में मोटापा, शराब का सेवन, कुछ दवाएं और उच्च रक्तचाप और हाइपोथायरायडिज्म जैसी चिकित्सा स्थितियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं। अगर आपको भी यूरिक एसिड की समस्या है तो आइए जानते हैं इसके कारण और निजात पाने के लिए जरूरी घरेलू उपाय।
यूरिक एसिड के लक्षण-
-जोड़ों में दर्द
-पैरों और एड़ियों में तेज दर्द
-तलवों का लाल होना
-ज्यादा प्यास लगना
-बुखार आना
-पैर के अंगूठे में दर्द होना
-जोड़ों के ऊपरी त्वचा के रंग में बदलाव होना
यूरिक एसिड से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे-
हाइड्रेटेड रहना-
यूरिक एसिड की समस्या से निपटने का सबसे आसान उपाय है, अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखना। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे क्रिस्टल बनने का खतरा कम हो जाता है।
खानपान में करें बदलाव-
अपने आहार में बदलाव करके भी आप यूरिक एसिड की समस्या को कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके लिए अधिक प्यूरीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। इनका सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ती है। ऐसे खाद्य पदार्थों में ऑर्गन मीट, शेलफिश, रेड मीट और कुछ खास तरह की मछलियां (जैसे एंकोवी और सार्डिन) शामिल होते हैं।
सेब का सिरका-
सेब के सिरके में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने की क्षमता शामिल होती है। यह शरीर को अल्कलाइज करने में मदद करता है, जिससे यूरिक एसिड के क्रिस्टल बनना मुश्किल हो जाता है। इस उपाय को करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर दिन में दो बार पिएं।
व्यायाम-
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए दिन में कम से कम 30 मिनट तक वॉक, तैराकी, साइकिल या व्यायाम करें।
नींबू-
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड यूरिक एसिड को बेअसर करने में मदद करता है। इस उपाय को करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस निचोड़कर सुबह खाली पेट पिएं।

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना; कल सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
सक्ती पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 1.44 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से राजस्थान जा रहे तस्कर 26 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार
Monsoon Crisis 2026: 42% बारिश की भारी कमी से बढ़ी चिंता, जून सूखा तो जुलाई पर भी मंडराया संकट